चंदौली में महाबलपुर गांव में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान महाबलपुर गांव निवासी रामजनम प्रजापति (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामजनम ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर दुल्हीपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।

मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महाबलपुर गांव में रामजनम प्रजापति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर मौत के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This