चंदौली: मुगलसराय में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Must Read

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा जीवनाथपुर बिजली उपकेंद्र के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पुष्पेश मौर्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

मृतक पुष्पेश मौर्य शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के निवासी बताए गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, चालक की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This