चंदौली में प्रकटेश्वर शिव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

Must Read

नियामताबाद। चंदौली के नियामताबाद क्षेत्र के ग्राम सभा धपरी स्थित प्रकटेश्वर शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर समिति तथा स्थानीय लोगों की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सावन सोमवार के चलते पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This