Home उत्तरप्रदेश चंदौली: इंस्टाग्राम को लेकर विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज...

चंदौली: इंस्टाग्राम को लेकर विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

0
10

चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित कुछमन गांव में शनिवार देर रात एक विवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस एवं फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतका की पहचान 32 वर्षीय रोशनी के रूप में हुई है। वह अलीनगर थाना क्षेत्र के झांसी गांव निवासी कपिल देव प्रसाद की पुत्री थीं। उनकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व कुछमन गांव निवासी राहुल कुमार से हुई थी। दंपति का 11 माह का एक पुत्र भी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रोशनी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक गगन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here