पड़ाव में एयर शो की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Must Read

पड़ाव, चंदौली। आगामी 22, 23 और 25 अक्टूबर को पड़ाव क्षेत्र में प्रस्तावित एयर शो को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को चंदौली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अधिकारियों के साथ पड़ाव क्षेत्र के प्रमुख घाटों और स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और दर्शकों के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान वाराणसी के डीसीपी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एयर शो को लेकर चंदौली और वाराणसी जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम तेजी से किया जा रहा है। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।बताया गया कि सोमवार को वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने भी डोमरी और आसपास के गंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे।

y

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This