चंदौली में सोमवार को बिछियां स्थित धरनास्थल पर शिक्षामित्रों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने स्पेशल TET में शामिल करने, सुपर TET में छूट देकर शिक्षक पद पर समायोजन, स्थानांतरण आदेश का पालन, सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने और 12 माह का मानदेय देने समेत विभिन्न मांगें उठाईं।प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि तहसीलदार सदर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत ने कहा कि कई मांगें अभी लंबित हैं, जिनके शीघ्र समाधान की जरूरत है।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी ने किया।

