मानवाधिकार आयोग की शिकायत पर डीएम सख्त, बिजली विभाग को जांच रिपोर्ट भेजने का निर्देश

Must Read

चंदौली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दर्ज शिकायत के मामले में चंदौली जिलाधिकारी कार्यालय ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कड़ा रुख अपनाया है। शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार सिंह (योगी) की शिकायत पर समय से कार्रवाई और जांच आख्या उपलब्ध न कराए जाने पर जिलाधिकारी कार्यालय ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी कार्यालय से जारी अति महत्वपूर्ण अनुस्मारक, पत्रांक 920/स्था०नि०सहा०/2026, दिनांक 16 सितंबर 2026, में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के केस संख्या 8670/24/19/2025 तथा आयोग के 18 अगस्त 2026 के नोटिस का हवाला दिया गया है। शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार सिंह निवासी राममांडो, तहसील चकिया से संबंधित प्रकरण में पूर्व में भी कई पत्र और अनुस्मारक भेजे जा चुके हैं।पत्र में कहा गया है कि बार-बार पत्राचार के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से अद्यतन सूचना और जांच आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई, जो अत्यंत खेदजनक है। समयबद्ध निस्तारण नहीं होने से जनपद की छवि प्रभावित होने की बात भी पत्र में कही गई है।जिलाधिकारी कार्यालय ने यह भी उल्लेख किया है कि मामलों के समय से निस्तारण न होने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से जिलाधिकारी अथवा संबंधित प्रभारी अधिकारी की व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल चंदौली तथा अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम चंदौली को निर्देश दिया गया है कि प्रकरण की नियमानुसार जांच कर गुणवत्तापूर्ण जांच आख्या लौटती डाक से तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि आयोग को समय से जवाब भेजा जा सके।अब देखना होगा कि जिलाधिकारी के इस सख्त निर्देश के बाद विद्युत विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और जांच आख्या आयोग को कब तक उपलब्ध कराई जाती है।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This