मुगलसराय में सब्जी कारोबारियों की हड़ताल जारी, तीन मांगों को लेकर धरना

Must Read

चंदौली। मुगलसराय में सब्जी व्यवसायियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। व्यापारी अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।व्यापारियों की प्रमुख मांग क्षेत्र में स्थायी सब्जी मंडी स्थापित करने की है। उनका कहना है कि स्थायी मंडी नहीं होने से सब्जी कारोबारियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके साथ ही फुटकर सब्जी विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन बनाने की मांग की गई है, ताकि उन्हें व्यवस्थित स्थान मिल सके। वहीं, सब्जी का कच्चा माल लेकर मंडी आने वाले ट्रकों और मेटाडोर वाहनों को नो-एंट्री से छूट देने की मांग भी उठाई गई है।व्यापारियों के अनुसार मंडी बंद रहने से सब्जी कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों पर ठोस पहल होने तक शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द वार्ता कर समस्या का समाधान कराने की अपील की है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This