वृद्धाश्रम में फल व नाश्ता वितरित, हरिशंकर सिंह बोले— बुजुर्गों की सेवा मानवता का सबसे बड़ा धर्म

Must Read

वाराणसी। सारनाथ के निकट रेलवे स्टेशन स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को सेवा और सम्मान का भाव देखने को मिला। ईंट निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात की और उन्हें फल एवं नाश्ता वितरित किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताकर उनका कुशलक्षेम पूछा। फल एवं नाश्ता पाकर वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।इस अवसर पर हरिशंकर सिंह ने कहा कि वृद्ध माता-पिता हमारे लिए देवतुल्य हैं। उन्होंने कहा कि जीवनभर परिवार और समाज के लिए समर्पित रहने वाले बुजुर्गों को अंतिम पड़ाव में सम्मान, सहयोग और अपनापन मिलना चाहिए। जिन वृद्धजनों का कोई सहारा नहीं है, उनकी सेवा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में कई बुजुर्ग अकेलेपन और उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों को मजबूत करते हुए बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखनी चाहिए।हरिशंकर सिंह ने लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर वृद्धाश्रमों में पहुंचकर बुजुर्गों की सहायता करें और उनका हालचाल लेते रहें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद वृद्धों की सेवा केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। बुजुर्गों का आशीर्वाद ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This