Home उत्तरप्रदेश चंदौली: के मनोहरपुर में मकान पर एक साल से झुका टूटा बिजली...

चंदौली: के मनोहरपुर में मकान पर एक साल से झुका टूटा बिजली का खंभा, हादसे का खतरा

0
5

नियामताबाद ब्लॉक के मनोहरपुर गांव में ग्रामीण दहशत में, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

चंदौली। जनपद के नियामताबाद विकासखंड अंतर्गत मनोहरपुर गांव में एक टूटा हुआ बिजली का खंभा पिछले एक वर्ष से अधिक समय से एक मकान पर झुका हुआ है। इससे ग्रामीणों में हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार खंभा लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में मकान पर टिका हुआ है। बरसात और तेज आंधी के दौरान स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि खंभा गिर गया तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।

स्थानीय निवासी सरजू, नंदलाल, माधे, साधे और नखडू ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने विभाग से तत्काल नया बिजली का खंभा लगाकर खतरे को दूर करने की मांग की है।

इस संबंध में बरहुली फीडर के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लाइनमैन को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा। फिलहाल मनोहरपुर गांव के ग्रामीण विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here