चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। श्री राम अनुज लाल श्रीवास्तव एवं श्री बंशीधर तिवारी शिक्षण संस्थान (डैडीज इंटरनेशनल स्कूल), बिशुनपुरा, कांटा के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव ने 21 नवंबर 2026 को स्वेच्छा से अपने पद और सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. विनय प्रकाश तिवारी की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में बताया गया है कि त्यागपत्र की तिथि से अजय कुमार श्रीवास्तव का संस्थान के संचालन, प्रशासन और प्रबंधन से कोई संबंध नहीं रहेगा।सार्वजनिक सूचना के अनुसार, भविष्य में अजय कुमार श्रीवास्तव या उनके विधिक उत्तराधिकारी उनके पूर्व पद एवं सदस्यता के आधार पर संस्थान पर किसी प्रकार का दावा प्रस्तुत नहीं करेंगे।संस्थान की ओर से यह सार्वजनिक सूचना आम लोगों की जानकारी के लिए जारी की गई है।



