छठ के बाद यात्रियों की भीड़ को लेकर डीडीयू जंक्शन पहुंचे डीआरएम, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Must Read

चंदौली। छठ महापर्व के बाद घर लौट रहे यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने डीडीयू जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया।डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री हॉल, फुट ओवरब्रिज, होल्डिंग एरिया और टिकट काउंटरों का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म संख्या चार पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर महाबोधि एक्सप्रेस के आगमन के दौरान यात्रियों की आवाजाही एवं सुरक्षा व्यवस्था भी देखी। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को ट्रेनों की सही जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। पेयजल, शौचालय, बैठने, खानपान और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया।रेलवे के अनुसार डीडीयू मंडल से 300 से अधिक नियमित यात्री ट्रेनों के साथ 60 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, यूटीएस, पीआरएस, एटीवीएम और मोबाइल यूटीएस की व्यवस्था भी की गई है। प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है।निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक सूरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, राष्ट्रहित और जागरूक जनमत निर्माण का लिया संकल्प

वाराणसी। डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा...

More Articles Like This