चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव के पास शनिवार की शाम एनएच-19 की सर्विस लेन पर पिकअप और हुंडई कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आईं।जानकारी के अनुसार, शुभम सिंह उड़ीसा से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरहुली के पास सर्विस लेन पर उनकी हुंडई कार की सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। कार में सवार चालक शुद्धानंद चौरसिया निवासी बलिया को हल्की चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना पर हाईवे की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई की। हादसे के चलते कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और आवागमन प्रभावित हुआ।फिलहाल अलीनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस फरार पिकअप चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

