राष्ट्रीय एकता दिवस पर एस.एम. पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन

Must Read

चंदौली, 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एस.एम. पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान और कला प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों में मिठाइयां वितरित की गईं।विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अलाउद्दीन कादरी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। प्रधानाचार्य राजनाथ जी ने विद्यार्थियों को उनके त्याग, राष्ट्रप्रेम और एकता के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान अनामिका यादव, अनुष्का यादव, इशरत जहां, रेहान अहमद, अभय सिंह और आयत सिद्दीकी सहित कई विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This