सकलडीहा, चंदौली। डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल एवं हॉस्टल की ओर से आयोजित 21वीं निःशुल्क अयोध्या धाम दर्शन यात्रा के तहत शनिवार को गायत्री चेतना केंद्र, सकलडीहा से 25 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या के लिए रवाना हुआ।डॉ. विनय प्रकाश तिवारी एवं श्री अजीत पाठक ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा शुरू की।डॉ. विनय प्रकाश तिवारी की इस पहल के तहत प्रत्येक माह वातानुकूलित बस से श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या दर्शन कराया जाता है। अब तक 21 यात्राओं के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जा चुका है।यह पहल आस्था के साथ सामाजिक सेवा और जनसहयोग का संदेश दे रही है।

