Home उत्तरप्रदेश चंदौली पुलिस ने लौटाई 111 लोगों की मुस्कान, CEIR पोर्टल की मदद...

चंदौली पुलिस ने लौटाई 111 लोगों की मुस्कान, CEIR पोर्टल की मदद से ₹35.20 लाख के मोबाइल बरामद

0
11

चंदौली। पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में स्वाट, सर्विलांस टीम एवं जनपद पुलिस ने CEIR पोर्टल की सहायता से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 111 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मंगलवार को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। इस दौरान लाभार्थियों ने चंदौली पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर स्वाट, सर्विलांस टीम और विभिन्न थानों की पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों तथा लगातार अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद 111 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग ₹35.20 लाख बताई गई है।

पुलिस ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 में अब तक कुल 418 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस कराए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹1.21 करोड़ है। थानावार बरामदगी में सकलडीहा सबसे आगे रहा, जहां से 31 मोबाइल बरामद हुए। इसके अलावा मुगलसराय से 13, चंदौली से 12, बलुआ से 9, धानापुर से 8, तथा चकिया, कंदवा और सैयदराजा से 7-7 मोबाइल बरामद किए गए।

चंदौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। आवश्यकता पड़ने पर अपने नजदीकी थाना, CSC केंद्र या पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here