अलीनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई घटना, दोनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्तीचंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी गांव में बुधवार रात चाचा और भतीजे के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि भतीजे ने अपने चाचा पर हॉकी और चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं अपनी मां को भी उसने नहीं बख्शा और उन पर भी चाकू से वार कर दिया। घटना में चाचा और मां दोनों घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, धपरी गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक का बुधवार रात अपने 45 वर्षीय चाचा सुनील कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दीपक ने पहले अपने चाचा सुनील कुमार पर हॉकी से वार किया और फिर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।इस दौरान अपने बेटे और देवर के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने के लिए दीपक की मां चानी बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि दीपक ने उनकी कलाई पर भी चाकू से वार कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गईं।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।पुलिस कर रही मामले की जांचइस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

