Home उत्तरप्रदेश चकिया के तिलौरी गांव में बारिश के बीच जर्जर मकान ढहा, 40...

चकिया के तिलौरी गांव में बारिश के बीच जर्जर मकान ढहा, 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर

0
13

चंदौली के तिलौरी गांव में 8 अक्टूबर की शाम जर्जर पक्का मकान गिरने से हिमांशु (40), पुत्र जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चकिया कोतवाल संजय सिंह ने घायल को अपने वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।हादसे के बाद पत्नी नीलम देवी और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। तहसील प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। लगातार बारिश के बीच इस घटना ने जर्जर मकानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here