Home उत्तरप्रदेश बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ढाई लाख से अधिक के...

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ढाई लाख से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी

0
18

धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।नरौली गांव निवासी केसर गिरी भूतपूर्व इंजीनियर हैं। परिवार के अन्य सदस्य इटारसी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले केसर गिरी इलाज कराने के लिए इटारसी गए थे। मंगलवार सुबह जब वह घर पहुंचे और दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और सभी दरवाजों के ताले खुले हुए थे।जांच में सामने आया कि चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए थे। चोरों ने घर से करीब 25 हजार रुपये नकद, चांदी की चार जोड़ी पायल, चांदी के दो नारियल, सोने की दो लौंग, सोने की सलाई और चांदी के 22 पान के पत्ते समेत ढाई लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण चोरी कर लिए।परिजनों ने घटना की सूचना धानापुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार नरौली गांव में चोरी की यह चौथी घटना है। इससे पहले चोर गांव के कई मंदिरों को भी निशाना बना चुके हैं। मंदिरों से घंटे और चांदी की आंखें तक चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। धानापुर थाना क्षेत्र में भी लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here