वाराणसी। डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा लोकमत परिष्कार सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री रमेश जी भाई साहब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए वक्ता ने कहा कि पूर्व सैनिक केवल देश की सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि समाज को राष्ट्रहित और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने वाली महत्वपूर्ण शक्ति भी हैं। सैनिकों का सम्मान, उनके परिवारों का कल्याण और पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में राष्ट्रहित, सामाजिक दायित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय सुरक्षा और जागरूक मतदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक एवं विवेकपूर्ण मतदान जरूरी है।इस अवसर पर काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री रेवती रमण तिवारी, संगठन मंत्री डॉ. कृष्णानंद पांडेय, कैप्टन विनोद कुमार उपाध्याय, रामावतार पाल, एस.के. गुप्ता, अजीत सिंह, धीरज सिंह, यू.एन. यादव और विनय मौर्य सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।बैठक में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता और देश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूर्व सैनिकों का अनुशासन, अनुभव और राष्ट्रसेवा का जज्बा समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

