धानापुर (चंदौली)। विकासखंड धानापुर में नए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में शाद अहमद ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व तैनात बीडीओ राकेश कुमार मिश्रा का स्थानांतरण चकिया विकासखंड में कर दिया गया है। वहीं, जिला विकास कार्यालय से आए शाद अहमद को धानापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्यभार संभालने के बाद नवागत बीडीओ ने विकासखंड कार्यालय के अधीनस्थ कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यों सहित शासन की ओर से संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।शाद अहमद ने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाना, विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराना और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी।वहीं, लोकप्रिय निवर्तमान बीडीओ राकेश कुमार मिश्रा के स्थानांतरण की खबर से क्षेत्रीय लोगों में निराशा देखी जा रही है। उनके कार्यकाल को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है।

