बहनोई की कथित हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगाने कोतवाली पहुंचीं अधिवक्ता, FIR दर्ज करने की मांग

Must Read

(मुगलसराय)। अपने बहनोई की कथित हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर शनिवार को अधिवक्ता नीतू पांडे मुगलसराय कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही पुलिस पर शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने और मामले में टालमटोल करने का आरोप लगाया।अधिवक्ता नीतू पांडे ने आरोप लगाया कि उनके बहनोई की हत्या की गई है। इस मामले में उन्होंने आकाश यादव और उनके पिता मनोज यादव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि मनोज यादव विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय, चंदासी, मुगलसराय में हेड के पद पर कार्यरत हैं। अधिवक्ता के अनुसार, घटना के संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।उन्होंने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए बताया कि रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक उनके बहनोई को एक कमरे में बंद करके रखा गया था। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।अधिवक्ता ने थाना प्रभारी पर मामले में लीपापोती करने और एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप करने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू नहीं होती, तब तक उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।नीतू पांडे ने चेतावनी दी कि यदि रविवार तक उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर धरना देंगी। उन्होंने कहा कि अपने बहनोई को न्याय दिलाने के लिए वह संघर्ष जारी रखेंगी। फिलहाल लगाए गए आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

Latest News

पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, राष्ट्रहित और जागरूक जनमत निर्माण का लिया संकल्प

वाराणसी। डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा...

More Articles Like This