छठ पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण, 640 स्थानों पर होगी पूजा

Must Read

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। छठ महापर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने दामोदर दास पोखरे का निरीक्षण कर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि पूरे जनपद में करीब 640 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। सभी पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं और व्रतियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग, बैरिकेडिंग, आवागमन के रास्ते, गोताखोरों और नाविकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द दूर कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका आपसी समन्वय बनाकर सभी तैयारियां समय से पूरी करेंगे।वहीं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि छठ पूजा के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि छठ पर्व से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Latest News

पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, राष्ट्रहित और जागरूक जनमत निर्माण का लिया संकल्प

वाराणसी। डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा...

More Articles Like This