चंदौली। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों की 14 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने श्री बंशीधर तिवारी के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षकों के साथ केक काटकर बाल दिवस मनाया। विद्यालय की ओर से बच्चों को मिठाई, केक, चॉकलेट, पेंसिल और पेन वितरित किए गए।मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा माध्यम है। शिक्षा को अपनी ताकत बनाकर मन लगाकर पढ़ाई करें। फर्श से अर्श तक का सफर शिक्षा के माध्यम से ही तय किया जा सकता है।विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल सामाजिक उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। साइकिल पाने वाली बालिकाओं में किसी के पिता मजदूर हैं तो किसी के किसान। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा देने के साथ समाज में समानता और जागरूकता की भावना विकसित करना भी है।उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बाल दिवस पर 14 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई थीं। इसके अलावा विद्यालय की ओर से प्रत्येक महीने अयोध्या धाम के दर्शन के लिए निःशुल्क बस यात्रा भी कराई जाती है।कार्यक्रम में सत्य प्रकाश तिवारी, हास्य कवि रोहित पांडेय, विनय पांडेय, अश्वनी चौबे, राहुल पांडेय और मनीष पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

