विश्व मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर को लगेगा मेगा हेल्थ कैंप, सात प्रकार की जांच होगी निःशुल्क

Must Read

मुगलसराय। विश्व मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर को अलीनगर स्थित नक्षत्र लॉन में जेजे नर्सिंग होम और आईएमए की ओर से मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसका शुभारंभ विधायक रमेश जायसवाल सुबह 11 बजे करेंगे।शिविर में शुगर, किडनी, लीवर, नसों, फेफड़ों, हृदय, मोटापा और आंखों सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच निःशुल्क होंगी। साथ ही लोगों को सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।इसके अलावा नगर के छह स्थानों पर भी मुफ्त शुगर जांच की व्यवस्था रहेगी। इनमें सुभाष नगर मोड़, कैलाशपुरी मोड़, प्रभात स्टोर जीटी रोड, आर्य समाज मंदिर, भरत मेडिकल गांधी कॉम्प्लेक्स और यूनिक मेडिकल अलीनगर शामिल हैं।डॉ. राजीव ने बताया कि मधुमेह के प्रति जागरूकता और समय रहते बीमारी की पहचान करना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

Latest News

पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, राष्ट्रहित और जागरूक जनमत निर्माण का लिया संकल्प

वाराणसी। डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा...

More Articles Like This