चंदौली के प्रो. रणधीर सिंह ने बढ़ाया जनपद का मान, एआई पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

Must Read

चहनियां। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बुधवार को चंदौली के सढ़ान निवासी प्रो. रणधीर सिंह द्वारा संपादित पुस्तक ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता : अंतर्दृष्टि, एकीकरण एवं नवाचार’ का विमोचन किया।इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र के विकास और नवाचार को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।पुस्तक के संपादक प्रो. रणधीर सिंह ने बताया कि पुस्तक में कला, विज्ञान, प्रबंधन, तकनीकी एवं वाणिज्य सहित विभिन्न विषयों के 20 अध्याय शामिल हैं। यह पुस्तक उनके 20 वर्षों के शैक्षणिक एवं अध्यापन अनुभवों का परिणाम है।गौरतलब है कि प्रो. रणधीर सिंह चंदौली के सढ़ान (पूरा), पोस्ट रामगढ़ के मूल निवासी हैं। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।इस दौरान प्रो. अमिता सिंह, वित्त अधिकारी पीतांबर दास सहित विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest News

पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, राष्ट्रहित और जागरूक जनमत निर्माण का लिया संकल्प

वाराणसी। डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा...

More Articles Like This