चन्दौली। यातायात माह के तहत गुरुवार को चन्दौली पुलिस ने अलीनगर और मुगलसराय क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रथम सत्य प्रकाश यादव ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया।पुलिस ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, ओवरस्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग से बचें तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने दें। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है।

