बलुआ में चोरों का आतंक, दो स्थानों पर लाखों की चोरी से दहशत

Must Read

सेमरा निवासी सुरेश यादव खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार की रात करीब दो बजे चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते अंदर दाखिल हुए। इसके बाद बक्सों और बैगों को खंगालकर 12 हजार रुपये नकद, सोने के झुमके, लॉकेट, मंगलसूत्र, अंगूठियां, सिकड़ी सहित चांदी की पायल, करधनी और पैजनी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।गुरुवार सुबह करीब चार बजे सुरेश यादव की नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर बक्सों के ताले टूटे और सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने जांच-पड़ताल की। घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में चोरी के बक्से और बैग मिले।उधर, मजीदहा प्राथमिक विद्यालय से चोर करीब 50 मीटर बिजली का तार और बच्चों के पानी पीने की टोटी उठा ले गए। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ माह पहले भी इसी विद्यालय से पंखा चोरी हुआ था। आरोप है कि उस समय शिकायत के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।लगातार हो रही घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान बरामदगी की मांग की है।

Latest News

पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, राष्ट्रहित और जागरूक जनमत निर्माण का लिया संकल्प

वाराणसी। डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा...

More Articles Like This