पीडीडीयू नगर (चंदौली)। रविवार शाम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश की एकता-अखंडता में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही। उनके आदर्श आज भी राष्ट्रसेवा और आपसी भाईचारे की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आरएस पटेल, इंजीनियर अभिषेक पटेल, एडवोकेट रामलाल पटेल, संजय पटेल और चंदौली जिलाध्यक्ष शिवम सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

