महमदपुर में PDA जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता का दिया संदेश

Must Read

सैयदराजा (चन्दौली)। बरहनी ब्लॉक के ग्रामसभा महमदपुर स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में PDA जन चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रमेश चन्द्र बिन्द और विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने सामाजिक एकता, भाईचारे और सामाजिक न्याय पर जोर दिया।डॉ. रमेश चन्द्र बिन्द ने कहा कि PDA की ताकत सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव में है। सभी शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को अपने अधिकारों और सम्मान के लिए एकजुट होना होगा।वहीं जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने का काम कर रही है। डॉ. बिरेन्द्र कुमार बिन्द ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से गांव-गांव लोगों को जोड़कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदयाल कवि बिन्द तथा संचालन रामधनी यादव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This