चंदौली: मंडल रेल प्रबंधक ने चंदौली मझवार-कर्मनाशा रेलखंड का किया निरीक्षण, अनुरक्षण कार्यों का लिया जायजा

Must Read

चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को चंदौली मझवार से कर्मनाशा तक रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिवर्सिबल लाइन पर इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा विद्युत कर्षण वितरण विभाग की ओर से किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का जायजा लिया।

तीनों विभागों द्वारा एक ही निर्धारित समयावधि में अलग-अलग अनुरक्षण कार्य किए जा रहे हैं। इससे बार-बार अलग-अलग समय लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती और उपलब्ध समय का बेहतर उपयोग करते हुए कार्यों को समय से पूरा किया जा सकता है। मंडल रेल प्रबंधक ने कार्यस्थल पर संरक्षा संबंधी इंतजामों और विभिन्न विभागों के बीच आपसी तालमेल का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक सैयदराजा स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ट्रेनों के परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

इसके बाद उन्होंने सैयदराजा से कर्मनाशा तक ट्रॉली से निरीक्षण किया। इस दौरान रेलपथ की स्थिति, रखरखाव एवं अनुरक्षण कार्यों को देखा। रास्ते में कार्यरत गैंगमेट और ट्रैक अनुरक्षण कर्मचारियों से बातचीत कर रेलपथ के रखरखाव, नियमित कार्यों तथा कार्यस्थल पर आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी ली।

कर्मनाशा स्टेशन की सीमा में पॉइंट के पास चल रहे रेल बदलने के कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, कार्य निष्पादन और संरक्षा संबंधी इंतजामों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान रेलपथ अनुरक्षण, संरक्षा और ट्रेन परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This