चंदौली। गंजख्वाजा में नेशनल हाईवे-19 की सर्विस लेन जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत कराने के बजाय किनारे डिवाइडर और बोल्डर रखकर घेराबंदी कर दी गई है। बरसात के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग की ओर से अब तक मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।रात के समय तेज रफ्तार वाहनों को डिवाइडर और बोल्डर की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

