चंदौली में 60 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये बताई गई कीमत

Must Read

चंदौली। अलीनगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 60 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति अर्टिगा कार भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, हमीदपुर पटनवा के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस टीम को टक्कर मारकर भागने लगा। पीछा करने के बाद बाबतपुर क्षेत्र में कार को रोककर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।कार की डिक्की में स्टेपनी के नीचे छिपाकर रखे गए 60 बंडलों में 60 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से लाकर सुल्तानपुर और आसपास के जनपदों में बेचने की बात बताई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक सिंह निवासी सुल्तानपुर, अवधेश और नौशाद निवासी बस्ती के रूप में हुई है।पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This