पड़ाव में भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Must Read

पड़ाव। विजयादशमी के अवसर पर पड़ाव क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें हजारों रामभक्त शामिल हुए। ‘जय श्रीराम’ और ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।शोभायात्रा का शुभारंभ कटेसर स्थित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन और गंगा आरती के बाद हुआ। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़े, नासिक ढोल, बैंड-बाजे और रामलीला मंडलियों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।शोभायात्रा विभिन्न बाजारों और चौराहों से होते हुए शाम को पड़ाव चौराहा स्थित रामलीला मैदान पहुंची। यहां आतिशबाजी के बीच रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।आयोजक रामभरोस पटेल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देना है।इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, संतोष गुप्ता, प्रमोद पटेल, शिवशंकर पटेल, संदीप पटेल, विकास पांडेय, दर्शन निषाद, शेखर जायसवाल, हर्षवर्धन सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This