Home उत्तरप्रदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया जिला कारागार वाराणसी का...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण

0
8

चंदौली। कार्यकारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक कुमार XI के निर्देश पर 21 अक्टूबर को प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष बैरकों, जेल अस्पताल और पाकशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। महिला बंदियों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की बात कही। सचिव ने चिकित्सकों को बंदियों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराने तथा पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा की जानकारी भी ली। साथ ही बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया। जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता के इच्छुक बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें आवश्यक सहायता मिल सके।इस दौरान जेलर सुरेश बहादुर सिंह, डिप्टी जेलर शिवपूजन मिश्रा, सत्यम मिश्रा सहित जेल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here