चंदौली के तीन बिंद युवाओं का यूपी पुलिस में चयन, परिवार और जिले का बढ़ाया मान

Must Read

चंदौली। जिले के खरगीपुर निवासी आदर्श बिंद (पिता पारस बिंद), देवई निवासी धर्मजीत बिंद (पिता घनश्याम बिंद) और रेमा निवासी मनीष बिंद (पिता बिहारी लाल बिंद) का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। तीनों युवाओं की सफलता से उनके परिवारों और गांवों में खुशी का माहौल है।ग्रामीण क्षेत्र के इन युवाओं की उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। तीनों की सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।तीनों युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वे वर्दी की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे और जरूरतमंदों के लिए न्याय व भरोसे की पहचान बनेंगे।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This