पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। जीटी रोड पर नाली निर्माण के नाम पर दुकानों को चार फीट पीछे हटाने के अनाउंसमेंट से परेशान व्यापारियों को राहत मिली है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने स्पष्ट किया कि दुकानों को पीछे हटाने की कोई योजना नहीं है और न ही इस संबंध में कोई प्रस्ताव पारित हुआ है।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री चंदेश्वर जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने ईओ से मुलाकात कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। ईओ ने आश्वस्त किया कि दुकानें वर्तमान स्थिति में ही रहेंगी। वार्ता के दौरान भविष्य में जल निकासी की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।इस मौके पर शरद अग्रवाल, चंद्रदीप जायसवाल, रामाशंकर सेठ, वीरेंद्र जायसवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

