पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को 24 फाइनेंस कंपनियों के नाम पर कथित साइबर फ्रॉड नेटवर्क संचालित किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आदित्य विजन के बगल स्थित एक मकान में पहुंचकर कार्रवाई की।पुलिस ने मकान में मौजूद कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने वहां रखे दस्तावेजों और अन्य सामान की भी जांच की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फाइनेंस कंपनियों के नाम का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।पूछताछ के जरिए पुलिस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क के जरिए कितने लोगों को निशाना बनाया गया और इसका संचालन किस स्तर पर किया जा रहा था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में शामिल लोगों और कथित साइबर फ्रॉड नेटवर्क को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


