Home उत्तरप्रदेश पीटर इंग्लैंड से आदित्य विजन तक चार घंटे बिजली रहेगी बाधित

पीटर इंग्लैंड से आदित्य विजन तक चार घंटे बिजली रहेगी बाधित

0
18

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। सड़क निर्माण कार्य के चलते मंगलवार को पीटर इंग्लैंड से आदित्य विजन तक विद्युत लाइन और पोल शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।उपखंड अधिकारी ई. दीपक पटेल ने बताया कि चंदासी उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फीडर नंबर 01, 02, 03, 04, 05, 06 और 07 से संबंधित क्षेत्रों में एलटी एवं एचटी लाइन तथा विद्युत पोलों को निर्धारित स्थान से स्थानांतरित किया जाएगा।सुरक्षा के मद्देनजर कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आवश्यक विद्युत कार्य निर्धारित समय से पहले निपटा लें और आपूर्ति बंद रहने के दौरान विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें।विभाग के अनुसार कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here