आरटीओ ऑफिस के पास NH-19 की सर्विस लेन बनी जलभराव का शिकार, गड्ढों में छिपा खतरा

Must Read

चंदौली। एनएच-19 पर आरटीओ ऑफिस के पास सर्विस लेन पर बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बारिश का पानी उनमें भर जाता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।जलभराव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही हर बार सर्विस लेन पर इसी तरह पानी जमा हो जाता है।स्थानीय निवासी मनोज, विशाल, पप्पू, राजेश, पिंटू, बबलू, प्रवीण और शिव गोविंद ने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश रुकने के बाद भी काफी देर तक सड़क पर पानी जमा रहता है।लोगों का कहना है कि लगातार जलभराव से सड़क के गड्ढे और खराब हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से जल निकासी की व्यवस्था कराने और सर्विस लेन के गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This