Home उत्तरप्रदेश 308 पहियों वाला महाकाय ट्रांसपोर्टर देखने उमड़ी भीड़, हाईवे पर लगा जाम

308 पहियों वाला महाकाय ट्रांसपोर्टर देखने उमड़ी भीड़, हाईवे पर लगा जाम

0
13

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के अलीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे एनएच-19 पर 308 पहियों वाला महाकाय ट्रांसपोर्टर पहुंचा तो उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर चल रहे ट्रांसपोर्टर को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ लग गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक, मौके पर करीब डेढ़ से दो हजार लोग पहुंच गए। लोगों ने विशाल ट्रांसपोर्टर की तस्वीरें और वीडियो बनाए, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। भीड़ बढ़ने के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और यातायात पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।स्थानीय निवासी सागर कुमार ने बताया कि वह इस विशाल ट्रांसपोर्टर को देखने पहुंचे थे। वहीं जावेद अख्तर उर्फ बबलू ने कहा कि उन्होंने पहली बार इतनी बड़ी मशीनरी को सड़क मार्ग से जाते हुए देखा है।जानकारी के अनुसार, विशाल वेसल बेल्जियम से समुद्री रास्ते से ओडिशा पहुंचा था। इसके बाद विशेष ट्रांसपोर्टर के जरिए झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। इसे बलरामपुर में प्रस्तावित औद्योगिक इकाई तक पहुंचाए जाने की जानकारी है।वेसल को सुरक्षित निकालने के लिए रास्ते में डिवाइडर, गैंट्री और अन्य अवरोधों को हटाने का काम संबंधित टीमों द्वारा किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here