रिपोर्ट:- रघु बिंद
पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने अपनी पत्नी रीना देवी के साथ रेमा मोड़ स्थित रमा देवी फ्रैक्चर क्लिनिक पहुंचकर मरीजों के बीच फल और मिठाई वितरित की।
सांसद ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए मरीजों के बीच फल और मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। जरूरतमंदों और मरीजों के बीच पहुंचकर उनकी सहायता करना इस अवसर को सार्थक बनाने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से सेवा भावना के साथ समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने की अपील की।
कार्यक्रम में अवधेश पटेल, राहुल पटेल, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. रवि यादव, धर्मेंद्र यादव, रवि गोंड, आकाश द्विवेदी उर्फ चंदू, आदित्य मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


