पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र का सपना करना है साकार

Must Read

वाराणसी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद काशी प्रांत की पदाधिकारी बैठक मैक्सवेल सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।वक्ताओं ने कहा कि भाषा, पंथ, संप्रदाय, राज्य और विचारधारा अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन सभी की राष्ट्रीयता एक है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत की एकता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पूर्व सैनिकों से समाज में भाईचारा और राष्ट्रभाव मजबूत करने का आह्वान किया गया।वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करने के लिए गरीब, दलित, शोषित और वंचित वर्गों के बीच पहुंचकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा।कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक डॉ. केएन पांडेय, संगठन मंत्री काशी प्रांत रहे। मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक रमेश जी भाई साहब, अति विशिष्ट अतिथि सह प्रांत कार्यवाह राकेश जी, विशिष्ट अतिथि कैप्टन इंदल सिंह चंदेल रहे। अध्यक्षता इंजीनियर रेवती रमण तिवारी ने की और संचालन प्रांत महासचिव सुदीप मिश्रा ने किया।बैठक में कैप्टन बालचरण मौर्य, कैप्टन विनोद कुमार उपाध्याय, सूबेदार अनिल ओझा, सूबेदार सर्वजीत मिश्रा, कैप्टन यूएन यादव, सूबेदार मेजर नरेंद्र तिवारी, वारंट अफसर संतोष तिवारी, सूबेदार धीरज सिंह, सूबेदार राज नारायण मौर्य, कैप्टन रमेश शर्मा, सूबेदार सुरेश कुमार सैनी सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This