आज अखबार की 107वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम, अतिथियों का हुआ सम्मान

Must Read

चंदौली। आज अखबार की 107वीं वर्षगांठ के अवसर पर चंदौली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आज अखबार के चंदौली ब्यूरो चीफ शिवपूजन तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य लोगों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों ने पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णानंद पांडेय, मैक्सवेल हॉस्पिटल एवं कॉलेज के प्रबंधक तथा भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी समेत अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान शिवपूजन तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।समारोह के दौरान मुख्य अतिथि कृष्णानंद पांडेय, सूर्यमुनि तिवारी सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने आज अखबार के 107 वर्षों के सफर और पत्रकारिता के क्षेत्र में उसके योगदान की सराहना की।वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज अखबार ने लंबे समय से समाज और देश से जुड़े मुद्दों को सामने लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कार्यक्रम के अंत में शिवपूजन तिवारी ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं उपस्थित लोगों का आभार जताया और आज अखबार की पूरी टीम को 107वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This