चंदौली: अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Must Read

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शाहकुटी और कसाब महाल के बीच पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बरामदगी के आधार पर मुगलसराय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 425/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्याम बाबू (30) पुत्र नन्दलाल, निवासी दुर्गा कुंड सुकुलपुरा, थाना भेलूपुर, वाराणसी तथा हाल पता काली महाल, थाना मुगलसराय, चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का वर्तमान में दर्ज आपराधिक इतिहास इसी मुकदमे से संबंधित है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय राज, हेड कांस्टेबल अतुल कुमार और कांस्टेबल बंटी सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध असलहों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This