चंदौली: स्कूल बंदी की सूचना समय पर नहीं मिलने से बारिश में विद्यालय पहुंचे बच्चे

Must Read

चंदौली। नियामताबाद क्षेत्र के अलीनगर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बुधवार को भारी बारिश के बीच कई बच्चे विद्यालय पहुंच गए। जिला प्रशासन की ओर से कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को खराब मौसम और भारी बारिश के चलते बंद रखने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन बंदी की सूचना बच्चों और अभिभावकों तक समय पर नहीं पहुंच सकी।

बुधवार सुबह निर्धारित समय पर बच्चे विद्यालय पहुंचे तो उन्हें स्कूल बंद होने की जानकारी मिली। इसके बाद अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि भारी बारिश के बीच बच्चों को घर से विद्यालय भेजना मुश्किल रहा। यदि विद्यालय बंद होने की सूचना समय से मिल जाती तो बच्चों को बारिश में स्कूल आने की जरूरत नहीं पड़ती।

इस घटना को लेकर अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने विद्यालय बंदी के आदेश की सूचना समय रहते बच्चों और अभिभावकों तक पहुंचाने की मांग की, ताकि भविष्य में खराब मौसम के दौरान बच्चों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This