चंदौली: मुगलसराय में निकली तिरंगा यात्रा, 500 भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

Must Read

पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सुभाष नगर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में करीब 500 भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर 11 से 15 अगस्त तक देशभर के प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के पीछे छिपे त्याग, तपस्या और बलिदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

आजादी के बलिदानों को याद कर एकता का संकल्प

मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि चंदौली जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने तिरंगे को देश के मान-सम्मान, स्वाभिमान, आन और शान का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक वीरों ने अपना जीवन बलिदान किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आजादी को अक्षुण्ण रखने और भारत की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

तिरंगे की शान को झुकने नहीं देंगे

रमेश जायसवाल ने कहा कि तिरंगे की शान को किसी भी कीमत पर झुकने नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रप्रेम और देश की एकता का संदेश आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में गुरदीप सिंह, कृष्णानंद पांडेय, राणा सिंह, अमित सिंह चौहान, विशाल तिवारी, कुंदन सिंह, अनिल गुप्ता, किरण शर्मा, मालती गुप्ता, राजेश जायसवाल, डब्बा तिवारी, किशन गोंड, अश्वनी पांडेय, सपना अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This