पीडीडीयू नगर। सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के वालंटियरों ने सूर्यमंदिर, मानसरोवर के समीप जलपान शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। शिविर में शिवभक्तों को जलपान कराया गया और उनकी सुविधा का ध्यान रखा गया।
आयोजन की देखरेख डिप्टी डिवीजनल वार्डन नागरिक सुरक्षा डॉ. ए.के. सिंह और वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा योगेश श्रीवास्तव ने की। सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों और नागरिक सेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाई।
शिविर में स्टाफ वार्डन राजू तिवारी, पोस्ट वार्डन बलजीत शर्मा, राकेश तिवारी, प्रभार कुमार, अशोक, सतीश, वीरेंद्र विश्वकर्मा, राजेश समेत 50 से अधिक नागरिक सेवक मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से जलपान उपलब्ध कराया और सेवा कार्य में सहयोग किया।
सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना मानवीय और सामाजिक जिम्मेदारी है। सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों की सुविधा के लिए इस तरह के सेवा शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

