चंदौली: में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Must Read

धानापुर। धानापुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अमादपुर घाट के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पगही निवासी दुलेसरी देवी पत्नी स्व. शिवाजी ने आरोप लगाया था कि पगही नरहरपुर निवासी परदेशी बिन्द पुत्र स्व. रामकुंवर बिन्द ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर और निशानी अंगूठा लगाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए थे। शिकायत के आधार पर धानापुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 37/2026 के तहत बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के पर्याप्त साक्ष्य मिले। उच्चाधिकारियों के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर परदेशी बिन्द को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने दुलेसरी देवी के नाम से जमीन पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में पहले से तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा, उपनिरीक्षक संजय कुमार ओझा, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल प्रवीण त्रिपाठी और कांस्टेबल प्रांजुल द्विवेदी शामिल रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This