चंदौली: शिव मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला के गले से बाइक सवारों ने छीनी चेन

Must Read

चंदौली। जिले में सुबह-सुबह शिव मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, नईबस्ती महमूदपुर निवासी सुजाता यादव सोमवार सुबह करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा के बाद वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने अचानक उनके गले से चेन खींच ली और तेज गति से फरार हो गए।

चेन छीने जाने के बाद सुजाता यादव ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाइक सवार बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपी पकड़ में नहीं आ सके।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This